टीकमगढ़ में 5 दिन बाद हल्की बारिश:किसानों को फसलें सूखने की चिंता; पिछले साल से 30 इंच कम वर्षा दर्ज

टीकमगढ़ में 5 दिन बाद हल्की बारिश:किसानों को फसलें सूखने की चिंता; पिछले साल से 30 इंच कम वर्षा दर्ज




टीकमगढ़ में बुधवार को पांच दिन के अंतराल के बाद हल्की बारिश दर्ज की गई। सुबह करीब 20-25 मिनट तक वर्षा हुई, जिससे पिछले पांच दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया था। इससे पहले रविवार को 34 डिग्री और सोमवार को 33 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ था। टीकमगढ़ में इस वर्ष अब तक औसत 12.3 इंच बारिश हुई है, जो पिछले साल की इसी अवधि के 42.3 इंच औसत से 30 इंच कम है। बारिश नहीं होने पर फसलें सूखने लगी थी कम बारिश के कारण नदियों और तालाबों में जलस्तर काफी नीचे चला गया है। बान सुजारा बांध के गेट इस बार एक भी बार नहीं खोले गए हैं, और बांध में केवल 34.28% पानी भरा है। पिछले पांच दिनों से बारिश न होने के कारण खरीफ की फसलें सूखने लगी थी, जिससे किसान चिंतित थे। आज की बारिश से किसानों को राहत बुधवार सुबह हुई इस बारिश से किसानों को थोड़ी राहत मिली है। किसान सुरेश प्रजापति ने बताया कि यदि अगले एक-दो दिन में अच्छी बारिश नहीं हुई, तो खरीफ फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने दिनभर अच्छी बारिश की संभावना जताई है। भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ तहसील में अब तक सर्वाधिक 482 मिमी (लगभग 19.5 इंच) बारिश दर्ज की गई है। वहीं, लिधौरा तहसील में सबसे कम 116 मिमी (लगभग 4.5 इंच) वर्षा हुई है। अन्य तहसीलों में पलेरा में 14.5 इंच, मोहनगढ़ में 8.5 इंच, जतारा में 14 इंच, खरगापुर में 16.5 इंच, बल्देवगढ़ में 13 इंच और बड़ा गांव में 8.5 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!