दरभंगा- ऑनलाइन डिलीवरी सेंटर से 1.42 लाख की चोरी:सीसीटीवी में आरोपी की तस्वीर कैद, काउंटर से कैश लेकर फरार; 3 लोगों पर शक




दरभंगा में ऑनलाइन डिलीवरी सेंटर के ऑफिस से 1.42 लाख कैश की चोरी हुई है। संचालक सेंटर के अंदर ही सो रहे थे, उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद गई। संचालक ने थाने में आवेदन देकर कैश बरामदगी की गुहार लगाई है। घटना 27 अगस्त की है, बिरौल थाने में 30 अगस्त को आवेदन दिया गया है। सीधे कैश काउंटर के पास पहुंचा युवक मोरवारा निवासी ललित कुमार ने बताया कि हांटी में मीशो डिलीवरी सेंटर चलाते हैं। घटना वाले दिन अपने ऑफिस में सो रहा था। इस बीच एक युवक ग्रिल के रास्ते अंदर घुस गया। अलग-अलग कमरों में रखी नकदी को निकालने के बाद वह फरार हो गया। एक कमरे में करीब 80 हजार, जबकि दूसरे में 62 हजार रुपए रखा था। आरोपी सीधे कैश काउंटर तक पहुंचा, आशंका है कि उसे ऑफिस में रुपए रखे होने की जानकारी पहले से थी। तीन लोगों पर शक ललित कुमार ने आवेदन में तीन लोगों पर चोरी की घटना में संलिप्त होने का संदेह जताया है। इनमें आशीष कुमार महता, राजा महतो और विपिन कुमार साहू शामिल हैं। पीड़ित का कहना है कि इन लोगों की ओर से उसे पहले भी बार-बार धमकी दी जा रही थी। हालांकि चोरी में इनकी संलिप्तता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर होगी पहचान वहीं, इस संबंध में बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच कराई जा रही है। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वाले व्यक्ति की पहचान की जाएगी। जो भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!