देवघर गोलीकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार:9 एमएम पिस्टल और पल्सर बाइक बरामद, आपसी रंजीश में की वारदात

देवघर गोलीकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार:9 एमएम पिस्टल और पल्सर बाइक बरामद, आपसी रंजीश में की वारदात




देवघर पुलिस ने कुण्डा थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से एक 9 एमएम पिस्टल और एक बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 3 जून 2026 की दोपहर को हुई थी। कुण्डा थाना क्षेत्र के कानीजोर स्थित बीएड कॉलेज के पास 23 वर्षीय अभिषेक यादव को आपसी रंजिश के चलते गोली मारी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही कुण्डा थाने में मामला दर्ज किया गया था। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) कुलदीप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने गुप्त सूचना, तकनीकी विश्लेषण और लगातार छापेमारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गोविंद कुमार यादव, सूरज कुमार यादव उर्फ गोलू, सौरभ देव उर्फ छोटू, अक्षय कुमार वर्मा और आदित्य कुमार के रूप में हुई है। ये सभी देवघर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। अपराध में प्रयुक्त 9 एमएम पिस्टल और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। बरामद हथियार और वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!