देवघर पहुंचे पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू:सर्किट हाउस में हुई प्राक्कलन समिति की बैठक, इंडिया गठबंधन की मजबूती पर भी हुई चर्चा

देवघर पहुंचे पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू:सर्किट हाउस में हुई प्राक्कलन समिति की बैठक, इंडिया गठबंधन की मजबूती पर भी हुई चर्चा




झारखंड के पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू गुरुवार को देवघर पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित विधानसभा की प्राक्कलन समिति की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। इस बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष के तौर पर हेमलाल मुर्मू ने जिले में चल रही विकास योजनाओं, सरकारी खर्च और विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में शामिल होने से पहले, हेमलाल मुर्मू ने मीडिया से राष्ट्रीय राजनीति पर भी बात की। झारखंड इंडिया गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ा है उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में झारखंड एकमात्र ऐसा राज्य है जो इंडिया गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में यहीं से गठबंधन को और मजबूत करने की रणनीति तैयार की जाएगी, जिससे भविष्य में इंडिया गठबंधन पूरे देश में अधिक सशक्त होकर उभरेगा। प्राक्कलन समिति की बैठक के संबंध में उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं और विभागीय खर्च की समीक्षा करना है। हेमलाल मुर्मू ने स्पष्ट किया कि यदि जांच के दौरान किसी विभाग में वित्तीय अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की जाएगी। समिति की प्राथमिकता सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित करना है। राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार उठाए जा रहे सवालों पर हेमलाल मुर्मू ने सीधी प्रतिक्रिया देने से परहेज किया। हालांकि, उन्होंने इतना जरूर कहा कि विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!