सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ब्वायज एंड गर्ल्स टीम ने जीते 2 रजत, 7 कांस्य पदक

सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ब्वायज एंड गर्ल्स टीम ने जीते 2 रजत, 7 कांस्य पदक




नोवामुंडी| आदित्यपुर ग्राउंड में दो दिन चली राज्य स्तरीय झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ब्वायज एंड गर्ल्स टीम ने शानदार खेल दिखाया। टीम ने 7 कांस्य पदक जीते। 2 रजत पदक भी हासिल किए। रजत पदक जीतने वालों में नोवामुंडी टाटा स्टील बॉक्सिंग सेंटर की नेहा कुमारी का नाम है। कांस्य पदक जीतने वालों में अपूर्वा राय, भरत सिंह गौड़, सचिन कुमार, सिद्धार्थ कुमार तिवारी के नाम शामिल हैं। विजेता खिलाड़ियों को 23 जून को जिले में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में 12 से 13 साल के खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला। नोवामुंडी टाटा स्टील बॉक्सिंग सेंटर के कोच नीरज बिरुली रोज सुबह 2 घंटे अभ्यास कराते हैं। शाम को भी 2 घंटे अभ्यास होता है। नीरज बिरुली ने बताया कि नोवामुंडी बॉक्सिंग फीडर सेंटर की शुरुआत 2016 के दशक से हुई। 10 साल के करियर में कई खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। मेडल जीते। केंद्र का नाम रोशन किया। पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी प्रखंड के सेलाय सोय भी टाटा स्टील बॉक्सिंग सेंटर के खिलाड़ी रहे हैं। सेलाय ने लगातार 5 बार राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत हासिल की। मेडल मिले। प्रशस्ति प्रमाण पत्र भी मिले। नोवामुंडी फीडर सेंटर के नाम में एक अध्याय जुड़ा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!