देहरा पुलिस ने ढाई करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा किया:दुबई से लाए नकदी-गहने हड़पने वाले 7 रिश्तेदार गिरफ्तार

देहरा पुलिस ने ढाई करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा किया:दुबई से लाए नकदी-गहने हड़पने वाले 7 रिश्तेदार गिरफ्तार




हिमाचल प्रदेश की देहरा पुलिस ने ससुराल पक्ष द्वारा नकदी और कीमती जेवरात के गबन करने के बहुचर्चित और हाई-प्रोफाइल मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है। मामले का खुलासा करते हुए जिला देहरा के एसपी (SP) संदीप धवल ने एक विशेष पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपियों के कब्जे से कीमती सामान व नकदी सफलतापूर्वक बरामद की गई है। क्या क्या हुआ बरामद नकदी व विदेशी मुद्रा: ₹90 लाख नकद और 801 अमेरिकी डॉलर (USD)। कीमती जेवर: 1 किलो 324 ग्राम सोने के आभूषण, हीरे और चांदी के गहने। महत्वपूर्ण दस्तावेज: शिकायतकर्ता तथा उसकी पत्नी के पासपोर्ट एवं जमीन से जुड़े दस्तावेज। दुबई में गाढ़ी कमाई ससुराल में रखी थी सुरक्षित पुलिस के अनुसार, यह मामला थाना रक्कड़ में 29 जून 2026 को दर्ज एफआईआर संख्या 36/2026 से जुड़ा है। गांव मोवा निवासी शिकायतकर्ता अविनाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह वर्ष 2013 से 2025 तक दुबई में एक सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करता था। विदेश में मेहनत से कमाए गए पैसों से उसने सोना, हीरे के आभूषण खरीदे थे और बैंक खातों से लगभग ढाई करोड़ रुपये की नकदी निकालकर अपने ससुराल वालों के घर सुरक्षित रखवाई थी। ससुराल वालों ने रची ‘चोरी’ की झूठी कहानी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 10 मार्च 2026 को उसके ससुराल वालों ने उसकी सहमति और जानकारी के बिना इस पूरी संपत्ति (नकदी, आभूषण, पासपोर्ट, जमीन के कागज और डॉलर) को किसी गुप्त जगह स्थानांतरित कर दिया। इसके बाद उन्होंने अविनाश को गुमराह करते हुए यह झूठी कहानी सुनाई कि अज्ञात लोग उनके घर से सारा सामान चुराकर फरार हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गहन जांच की, जिसमें ससुराल पक्ष की साजिश बेनकाब हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर 7 आरोपियों को धर दबोचा है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!