धमतरी में 117 करोड़ की 2 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी:अंबेडकर चौक-गंगरेल मार्ग बनेगा फोरलेन, 16 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण




धमतरी शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए 117 करोड़ 30 लाख रुपए की दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। इन दोनों परियोजनाओं के तहत महत्वपूर्ण मार्गों का निर्माण और चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे शहर के यातायात के साथ ग्रामीण इलाकों में आवागमन और गंगरेल जाने वाले पर्यटकों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है। 18.50 किमी फोरलेन के लिए 81.43 करोड़ पहली परियोजना के तहत अंबेडकर चौक से रुद्री होते हुए गंगरेल-कुकरेल मार्ग तक करीब 18.50 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 81 करोड़ 43 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। गंगरेल जाने वाले इस प्रमुख मार्ग के चौड़ा होने से यातायात का दबाव कम होने और लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है। इसी मार्ग पर कलेक्टर कार्यालय भी स्थित है, जिससे शहरवासियों के आवागमन में सुविधा होगी। 16 किमी सड़क के चौड़ीकरण के लिए 35.87 करोड़ दूसरी परियोजना में छाती-उड़ेना-झिरिया-कंडेल-भोथली-संबलपुर मार्ग के करीब 16 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण और निर्माण किया जाएगा। इस काम के लिए 35 करोड़ 87 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। इस सड़क के विकास से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होने के साथ मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है। महापौर बोले- वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी महापौर रामू रोहरा ने सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा और सांसद रूपकुमारी चौधरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह धमतरी की वर्षों पुरानी मांग थी और नगर निगम चुनाव के घोषणा पत्र में भी इसे शामिल किया गया था। परियोजनाओं की स्वीकृति से रुद्री रोड पर यातायात की समस्या कम होगी और गंगरेल तक पहुंचने में लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!