धरसींवा में विधायक की समीक्षा बैठक:अधिकारियों से बोले-दफ्तरों से निकलकर मैदान में करें काम, जनदर्शन में दिए समाधान के निर्देश

धरसींवा में विधायक की समीक्षा बैठक:अधिकारियों से बोले-दफ्तरों से निकलकर मैदान में करें काम, जनदर्शन में दिए समाधान के निर्देश




धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए विधायक अनुज शर्मा ने बुधवार को जनपद पंचायत सभा कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। लोक निर्माण, बिजली, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य विभागों के कामों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित मामलों की जानकारी ली। बैठक में विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फाइलों को बेवजह लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि हर फाइल किसी जरूरतमंद की समस्या से जुड़ी होती है। सभी विभागों से एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी गई और लंबे समय से रुके कामों की वजह बताने को कहा गया। साथ ही अधिकारियों से दफ्तरों से निकलकर गांवों और कार्यस्थलों पर जाकर काम की निगरानी करने को कहा।
तत्काल निराकरण के दिए निर्देश विधायक ने साफ कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। समीक्षा बैठक के बाद विधायक सेवा सदन में आयोजित जनदर्शन में पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। उन्होंने अधिकारियों को कई मामलों के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान शासन की योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को मकान के पट्टे भी वितरित किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु, जनपद अध्यक्ष शकुंतला सेन, जनपद सीईओ आशीष केशरवानी सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!