धौलपुर में हथियारों के साथ पकड़े 2 बदमाश:2 देसी कट्टा और जिंदा कारतूस किए जब्त, 4 जुआरी भी दबोचे

धौलपुर में हथियारों के साथ पकड़े 2 बदमाश:2 देसी कट्टा और जिंदा कारतूस किए जब्त, 4 जुआरी भी दबोचे




धौलपुर जिले में पुलिस ने अवैध हथियारों और जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को देसी कट्टे और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है, जबकि 4 जुआरियों को 1120 रुपए की जुआ राशि के साथ पकड़ा गया है। सोने का गुर्जा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ पकड़ा। थाना प्रभारी घनश्याम सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान सेवर निवासी 26 वर्षीय रूप सिंह पुत्र भरोसी राम को रोककर तलाशी ली गई।
पुलिस को उसके कब्जे से 315 बोर का एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी क्रम में निहालगंज थाना पुलिस ने भी अवैध हथियार रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुराने सदर थाना के पास से गौशाला निवासी 55 वर्षीय राकेश पुत्र राम सिंह को पकड़ा।
तलाशी के दौरान उसके पास से भी 315 बोर का एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 4 जुआरियों को दबोचा
कोतवाली थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि टाउन चौकी प्रभारी लोकेंद्र सिंह को कोटला स्थित माता मंदिर के पास जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी और मौके से चार जुआरियों को पकड़ा। पुलिस ने उनके कब्जे से 1120 रुपए की जुआ राशि बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!