नीतीश संवाद में महिलाओं ने उठाए जन-समस्याओं के मुद्दे:बेतिया में एक हजार महिलाएं हुईं शामिल, जीविका दीदियों ने भी लिया हिस्सा




बेतिया। जनता दल यू की ओर से बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग स्थित शुभ मंगल विवाह भवन में नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब एक हजार महिलाएं शामिल हुईं। संवाद के दौरान महिलाओं ने अपनी समस्याओं, जरूरतों और अपेक्षाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दे प्रमुखता से उठाये। परिवार और समाज में सकारात्मक बदलाव कार्यक्रम में महिलाओं की ओर से रखे गये सवालों और समस्याओं पर चर्चा की गयी तथा संबंधित विषयों पर जानकारी दी गयी। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से परिवार और समाज में सकारात्मक बदलाव को गति मिलती है। जीविका के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार, आर्थिक गतिविधियों और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। लगातार प्रयास करने की अपील की ऐसे संवाद कार्यक्रम महिलाओं की समस्याओं और सुझावों को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। वक्ताओं ने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में लगातार प्रयास करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा ज्योति सिंह ने की, जबकि संचालन सीमा भारती ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्रीमती कविता सिंह थीं। कार्यक्रम में नीलम मिश्रा, देविता तिवारी, हृदयादेवी, बादेवी, मैमुनेश, पलक भारती सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!