पंजाब के गांवों में बिजली कटौती से रोष:बठिंडा में कई इलाकों में प्रदर्शन, AAP सरकार का 24 घंटे का वादा, शाम से 6 घंटे लगता है कट
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के 24 घंटे बिजली आपूर्ति के वादे के बावजूद, ग्रामीण इलाकों में लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बठिंडा जिले के कई गांवों में ग्रामीण बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बठिंडा जिले के तुंगवाली गांव में ग्रामीणों ने बिजली ग्रिड पर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया। उनका आरोप है कि शाम 6 बजे से आधी रात 12 बजे तक बिजली कटौती की जाती है, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों को दिया सोमवार तक का अल्टीमेटम ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए उन्हें सोमवार तक का समय दिया है। यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो वे आने वाले दिनों में एक विशेष आंदोलन शुरू करेंगे। समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी इसी तरह, कोटसमीर गांव में भी ग्रामीणों ने बिजली ग्रिड पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बिजली न मिलने के कारण उन्हें भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोटसमीर के ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मुद्दे का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे भी एक जोरदार आंदोलन छेड़ेंगे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बठिंडा के गोपाल नगर में भी लोगों ने सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया था।
Source link

