पठानकोट में न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 17.40 लाख ठगे:पैसे लेकर पीड़ित को भेजे वर्क वीजा, हवाई टिकट और NOC निकली फर्जी, अमृतसर के ट्रेवल एजेंट दंपति सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज

पठानकोट में न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 17.40 लाख ठगे:पैसे लेकर पीड़ित को भेजे वर्क वीजा, हवाई टिकट और NOC निकली फर्जी, अमृतसर के ट्रेवल एजेंट दंपति सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज




न्यूजीलैंड भेजने और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर अमृतसर के एक दंपति ने पठानकोट के एक युवक से लाखों रुपये की ठगी कर ली। एसएसपी पठानकोट के आदेश पर पुलिस ने एक महिला एजेंट, उसके पति और भाई के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अमृतसर स्थित इमिग्रेशन सर्विसेज की संचालिका करिश्मा, उसके पति अमरिंदर और भाई डेविड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। पहले मांगे थे 22 लाख
पठानकोट के गांव पिंडी परोली निवासी शिकायतकर्ता अमृतपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने जुलाई 2023 में न्यूजीलैंड जाने के लिए उक्त फर्म से संपर्क किया था। करिश्मा ने अमृतपाल को वर्क वीजा दिलाने का भरोसा दिया और शुरू में 22 लाख रुपये का खर्च बताया। बाद में इसे घटाकर 18 लाख रुपये कर दिया गया।
रजिस्ट्रेशन,मेडिकल और एम्बेसी फीस के नाम पर मांगे पैसे
शिकायतकर्ता अमृतपाल सिंह के मुताबिक आरोपियों ने रजिस्ट्रेशन, मेडिकल फीस, एम्बेसी फीस और अन्य खर्चों के नाम पर अलग-अलग समय पर अमृतपाल और उसके रिश्तेदारों से बैंक खातों और UPI के माध्यम से लाखों रुपये ऐंठे। जुलाई 2024 में आरोपियों ने अमृतपाल को ईमेल के जरिए न्यूजीलैंड का वर्क वीजा, हवाई टिकट और NOC भेजी। ऐसे हुआ धोखाधड़ी का खुलासा
शिकायतकर्ता अमृतपाल सिंह के मुताबिक जब उसने अपने चाचा के साथ अमृतसर जाकर आरोपियों से अपने असली पासपोर्ट और दस्तावेजों की मांग की, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। शक होने पर जब अमृतपाल ने प्राप्त वीजा और टिकटों की जांच करवाई, तो वे सभी फर्जी पाए गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने मिलीभगत करके उससे कुल 17.40 लाख हड़प लिए और उसका असली पासपोर्ट भी वापस नहीं किया।
पुलिस ने डीए लीगल की राय से दर्ज किया मामला
शिकायत मिलने के बाद पठानकोट के जिला अटार्नी (लीगल) की राय और एसएसपी की मंजूरी के बाद पुलिस ने करिश्मा, अमरिंदर और डेविड के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!