पन्ना के किलकिला कुंड में युवक पर हमला:सिर और चेहरे पर गहरी चोटें, पुरानी रंजिश में 5 लोगों ने पीटा
पन्ना के किलकिला कुंड में सोमवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर 26 वर्षीय युवक अमित उर्फ खड़क सिंह पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया। इस मारपीट का आरोप अमरदीप पाण्डेय और उसके चार अन्य साथियों पर लगा है। वारदात के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हमले में अमित के सिर और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। लहूलुहान हालत में अमित ने सबसे पहले सिविल लाइन चौकी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। तीन महीने पहले भी तोड़ा था दांत घायल अमित ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि आरोपी अमरदीप पाण्डेय से उसकी पुरानी दुश्मनी चल रही है। करीब तीन महीने पहले भी अमरदीप ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसमें अमित का एक दांत टूट गया था। इसी खुन्नस के चलते सोमवार शाम को अमरदीप और उसके चार दोस्तों ने अमित को अकेले पाकर घेर लिया और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटकर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस की टीमें फरार अमरदीप पाण्डेय और उसके चारों साथियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही हैं।
Source link

