पलवल में हमला-मारपीट और फायरिंग का मुख्य आरोपी काबू:देसी कट्टा और कारतूस बरामद; पुलिस ने कोर्ट में पेशकर जेल भेजा
पलवल जिले की मुंडकटी थाना पुलिस ने औरंगाबाद गांव में हुई मारपीट, फायरिंग और जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी दिनेश उर्फ पोपल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि यह घटना 24 अप्रैल 2026 को औरंगाबाद गांव में हुई थी। रणसिंह और उनके परिजनों पर गांव के ही योगेश और दिनेश उर्फ पोपल ने जानलेवा हमला किया था। हमलावरों ने लोहे की रॉड और डंडों से वार किए, साथ ही जान से मारने की नीयत से अवैध हथियार (देसी कट्टा) से फायरिंग भी की। इस हमले में रणसिंह, सुरेंद्र और सविता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपी के पास से देसी कट्टा और कारतूस बरामद जांच के दौरान, पुलिस ने आरोपी योगेश को 30 अप्रैल को औरंगाबाद गांव के पास से गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा और तीन खाली कारतूस बरामद किए गए थे। योगेश को भी अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। वारदात में इस्तेमाल सरिया बरामद इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी दिनेश उर्फ पोपल की तलाश में पुलिस टीम लगातार जुटी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी दिनेश को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पुख्ता सबूत मिलने पर आरोपी दिनेश से अपराध में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड (सरिया) बरामद की। थाना मुंडकटी पुलिस ने आरोपी दिनेश को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Source link

