पश्चिमी बंगाल में लुधियाना के सिघम का जलवा:VIDEO:UP-IPS अजयपाल बोले-बदमाशी करी तो उनका कायदे से इलाज होगा, बाद में रोना पछताना मत

पश्चिमी बंगाल में लुधियाना के सिघम का जलवा:VIDEO:UP-IPS अजयपाल बोले-बदमाशी करी तो उनका कायदे से इलाज होगा, बाद में रोना पछताना मत




पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव में दादागिरी दिखाने वालों को लुधियाना में पैदा हुए UP पुलिस के IPS अजयपाल शर्मा ने सिंघम स्टाइल में समझाया। अजयपाल शर्मा ने शरारती तत्वों को दो टूक कहा बदमाशी करी तो कायदे से इलाज करेंगे, बाद में रोना पछताना मत। लुधियाना में पले बढ़े अजयपाल शर्मा को पश्चिमी बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर भेजा गया है। दक्षिण 24 परगना जिले की फलता सीट पर टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान की बहुत शिकायतें आ रही थी। अजयपाल शर्मा सीआरपीएफ जवानों के साथ फील्ड में उतरे और जहांगीर खान के गढ़ में पहुंचे। अजयपाल ने अपने चिरअंदाज में कहा कि जहांगीर के घर वाले भी खड़े हैं तो बता देना कायदे से। ये जो बार बार खबरें आ रही हैं कि कि उसके लोग धमका रहे हैं, अच्छे से खबर लेंगे फिर बाद में रोना पछताना मत। बंगाल चुनाव में आईपीएस अजयपाल का सिंघम वाले अंदाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं। अजयपाल यूपी पुलिस के दबंग अफसरों में से एक और और वो 500 से ज्यादा इनकाउंटरों को लीड कर चुके हैं। लुधियाना में लोग अजयपाल शर्मा के इस अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर सिंघम कर रहे हैं। अजयपाल शर्मा व उनके भाई यूपी कैडर के आईएएस अमितपाल शर्मा लुधियाना में पले बढ़े। वीडियो में आईपीएस अजयपाल शर्मा कह रहे हैं कि- “आस-पास के जितने भी लोग हैं अच्छी तरह से समझ लें कि अगर किसी ने बदमाशी करी तो उनका कायदे से इलाज किया जाएगा। फिर अगर कहीं से खबर आ गई कि किसी ने कोई ख़राब बात करने की, किसी को परेशान करने की कोशिश की है तो फिर उसकी खबर भी अच्छी लेंगे। यहां जहांगीर के घर वाले भी खड़े हैं बता देना…कायदे से ये बार बार जो खबरें आ रही हैं कि उसके लोग धमका रहे हैं तो फिर अच्छे से खबर लेंगे। फिर बाद में रोना पछताना मत।” अजयपाल शर्मा को आखिर क्यों कहनी पड़ी ये बातें.. जहांगीर खान ने किया पलटवार टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान ने अजयपाल शर्मा के धमकी वाले अंदाज पर सवाल खड़े किए। उसका कहना है कि ऑब्जर्वर को सरेआम इस तरह की धमकी देने का अधिकार नहीं है। उसने कहा कि वो इस मामले में कोर्ट भी जा सकते हैं। वहीं बीजेपी ने अजयपाल शर्मा के इस अंदाज की खूब प्रसंशा की। अजयपाल शर्मा डेंटिस्ट से ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ बनने तक की कहानी– डॉ. अजय पाल शर्मा की प्रोफाइल नाम: डॉ अजयपाल शर्मा जन्म : 26 अक्टूबर 1985 पद: डीआईजी प्रयाग राज। जन्म स्थान: लुधियाना, पंजाब शिक्षा: 12वीं तक आरएस मॉडल स्कूल, बीडीएस गवर्नमेंट कॉलेज पटियाला इनकाउंटर: 500 से ज्यादा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!