पाकुड़ में महिला का शव कुएं से मिला:परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, कहा- विवाह के बाद से ही करता था प्रताड़ित

पाकुड़ में महिला का शव कुएं से मिला:परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, कहा- विवाह के बाद से ही करता था प्रताड़ित




नगर थाना क्षेत्र के बड़ी अलीगंज में एक विवाहित महिला का शव कुएं में मिला है। मृतका की पहचान अकीबा बीवी के रूप में हुई है, जो दो बच्चों की मां थीं। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, बड़ी अलीगंज बस स्टैंड के पास रहने वाले इरफान अंसारी के घर के कुएं में उनकी पत्नी के गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को कुएं से बाहर निकाला और तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। कुएं से निकाली गई महिला को एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता और उसकी बहन ने पति इरफान अंसारी पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की। चार साल पहले की थी शादी मृतका की बड़ी बहन मुस्कुरा बीवी ने बताया कि अकीबा ने चार वर्ष पूर्व बड़ी अलीगंज निवासी इरफान अंसारी से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही उसका पति उसे प्रताड़ित करता था, जिसके कारण वह अक्सर मायके में रहती थी। एक माह पूर्व ही उसका पति उसे घर ले गया था। मुस्कुरा बीवी ने आरोप लगाया कि बच्चों ने बताया कि इरफान अंसारी ने अकीबा के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसे कुएं में फेंक दिया। नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि कुएं में गिरकर एक महिला की मौत होने की खबर मिली थी, जिसके बाद मौके पर आकर मामले की जांच की गई। उन्होंने कहा कि यह हत्या है या आत्महत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद से इलाके के लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। मौके पर पहुंचे नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि कुआं में गिरकर एक महिला की मौत होने की खबर मिली थी और इसी को लेकर यहां आकर मामले की जांच किया गया। उन्होंने कहा कि यह हत्या है या आत्महत्या यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!