पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप में 651 एकड़ में बनेगा स्पोर्ट्स हब:225 में स्पोर्ट्स सिटी और 187 एकड़ में बनेगा गोल्फ कोर्स, जानें क्या सुविधाएं मिलेंगी

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप में 651 एकड़ में बनेगा स्पोर्ट्स हब:225 में स्पोर्ट्स सिटी और 187 एकड़ में बनेगा गोल्फ कोर्स, जानें क्या सुविधाएं मिलेंगी




पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को आधुनिक शहर के साथ खेल सुविधाओं के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। टाउनशिप की समेकित योजना में खेल गतिविधियों और खेल से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं के लिए कुल 651 एकड़ जमीन निर्धारित की गई है। इसमें स्पोर्ट्स सिटी, गोल्फ कोर्स और आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने का प्रस्ताव है। इसे लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में खेल विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहीं। इस दौरान पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में स्पोर्ट्स सिटी समेत अलग-अलग खेल सुविधाओं के विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। 225 एकड़ में बनेगी स्पोर्ट्स सिटी योजना के अनुसार, टाउनशिप में करीब 225 एकड़ जमीन पर स्पोर्ट्स सिटी विकसित की जाएगी। यहां अलग-अलग खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए जरूरी आधारभूत संरचना विकसित की जाएगी। स्पोर्ट्स सिटी में ऐसी सुविधाएं तैयार करने पर जोर रहेगा, जिससे बिहार के खिलाड़ियों को बेहतर माहौल में प्रशिक्षण मिल सके और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार कर सकें। 187 एकड़ में बनेगा गोल्फ कोर्स टाउनशिप की योजना में 187 एकड़ क्षेत्र में गोल्फ कोर्स विकसित करने का भी प्रस्ताव है। इसके जरिए पाटलिपुत्र टाउनशिप में खेलों के साथ आधुनिक मनोरंजन और स्पोर्ट्स टूरिज्म की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिल सकता है। इसके अलावा 239 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने की योजना है। इसमें विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस तरह स्पोर्ट्स सिटी, गोल्फ कोर्स और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को मिलाकर कुल 651 एकड़ क्षेत्र खेल सुविधाओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। ओलंपिक मानकों के अनुरूप होंगी सुविधाएं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा, पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को सिर्फ आधुनिक शहरी सुविधाओं वाला क्षेत्र नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना वाली भविष्य की टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रस्तावित खेल सुविधाओं को ओलंपिक मानकों के अनुरूप विकसित करने पर जोर दिया। इसका उद्देश्य बिहार में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए बेहतर आधारभूत संरचना तैयार करना है। बिहार के खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण का अवसर सरकार का जोर ऐसी सुविधाएं विकसित करने पर है, जहां राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और अभ्यास के लिए आधुनिक संसाधन मिल सकें। इससे खिलाड़ियों को राज्य से बाहर जाने की जरूरत कम होगी और उन्हें अपने ही राज्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलेगी। नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए राज्य में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना तैयार होने से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिता का माहौल मिलेगा। बिहार की सभी प्रस्तावित 12 टाउनशिप में विकसित होंगी खेल सुविधाएं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बताया कि इससे आने वाले समय में बिहार में खेल के लिए एक मजबूत और व्यापक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में मदद मिलेगी। पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में खेल सुविधाओं के इतने बड़े क्षेत्र को शामिल किए जाने से इसे बिहार के प्रमुख स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने की योजना सामने आई है। स्पोर्ट्स सिटी, गोल्फ कोर्स और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के साथ यहां खिलाड़ियों, प्रतियोगिताओं और खेल गतिविधियों के लिए एक बड़ा इकोसिस्टम तैयार करने की तैयारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!