पुल के बीच फंसा तूरी से भरा ट्रैक्टर घंटों ठप रहा एमपी-यूपी का संपर्क
चंबल उसैद घाट स्थित पांटून पुल पर व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। यह पुल हर साल पीडब्ल्यूडी विभाग अस्थायी रूप से तैयार करता है। उद्देश्य हल्के वाहन, बाइक, पैदल यात्रियों का सुरक्षित आवागमन हो। मौजूदा हालात इसके उलट हैं। पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है, फिर भी तूरी, भूसा, अन्य भार से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली लगातार गुजर रहे हैं। यह पुल उप्र और मप्र की सीमा पर है। यातायात घंटों बाधित रहता है। शुक्रवार को चिंता और बढ़ गई। तूरी से भरा एक ट्रैक्टर पुल के बीच फंस गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
Source link

