पूर्णिया GMCH में मरीज की मौत पर हंगामा:कुर्सियां तोड़ीं, मेडिकल स्टाफ से मारपीट; पुलिस ने 4 लोगों पर की 107 की कार्रवाई

पूर्णिया GMCH में मरीज की मौत पर हंगामा:कुर्सियां तोड़ीं, मेडिकल स्टाफ से मारपीट; पुलिस ने 4 लोगों पर की 107 की कार्रवाई




पूर्णिया जीएमसीएच में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ करते हुए मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट की। इस दौरान कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट में एक मेडिकल स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी लोग शव लेकर फरार हो गए। मृतक की पहचान भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र के चंदरखड़ा गांव निवासी दयानंद यादव(68) के तौर पर हुई है। फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी राजनंदनी ने उपद्रव करने वाले 4 युवकों की पहचान करते हुए उनके ऊपर 107 की कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि दयानंद की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच लेकर पहुंचे थे। मरीज की हालत काफी गंभीर थी। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। मरीज की मौत की खबर मिलते ही परिजन और उनके साथ आए लोग भड़क गए। हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्साए लोगों ने अस्पताल में रखी कुर्सियां तोड़ दीं और वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी।
काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा हंगामे के दौरान मेडिकल स्टाफ रौशन को बुरी तरह पीटा गया। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। स्थिति बिगड़ती देख इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ बाहर निकल गए। इस दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मरीजों और उनके परिजनों में डर का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही हंगामा कर रहे लोग शव लेकर मौके से फरार हो गए। केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस टीओपी प्रभारी राजनंदनी ने बताया कि अस्पताल में हंगामा करने, तोड़फोड़ करने और मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। साथ ही चार लोगों पर 107 की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मेडिकल स्टाफ का कहना है कि वे दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं, लेकिन लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से स्वास्थ्यकर्मियों का मनोबल टूट रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!