प्रतापगढ़ में पशुपालक के बाड़े से 25 भेड़ें चोरी:दिन में रेकी के बाद रात में वारदात की आशंका, पिकअप में लादकर ले गए
प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के बीरमऊ विशुनदत्त गांव में शुक्रवार रात पशु चोरों ने एक पशुपालक के बाड़े से 25 भेड़ें चोरी कर लीं। चोर भेड़ों को पिकअप वाहन में लादकर फरार हो गए। चोरी हुई भेड़ों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद पशुपालक परिवार और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पीड़ित पशुपालक सहदेव पाल ने बताया कि शुक्रवार दिन में एमपी नंबर की एक काली स्कॉर्पियो खेत के आसपास तीन बार घूमती दिखाई दी थी। आशंका है कि चोरों ने दिन में इलाके की रेकी की और रात में मौका पाकर बाड़े से भेड़ों को निकालकर मुख्य सड़क पर खड़ी पिकअप में लाद लिया। सुबह हुई जानकारी, पुलिस को दी सूचना शनिवार सुबह करीब आठ बजे पशुपालक को भेड़ों के गायब होने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस चोरों की पहचान के लिए आसपास के पेट्रोल पंपों और डिजिटल लाइब्रेरी के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संदिग्ध स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन की भी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के पशुपालकों में चिंता का माहौल है।
Source link

