फतेहाबाद में मुख्य अफीम सप्लायर सहित 2 पकड़े:एक आरोपी पहले दबोचा; बैग से बरामद की गई थी अफीम

फतेहाबाद में मुख्य अफीम सप्लायर सहित 2 पकड़े:एक आरोपी पहले दबोचा; बैग से बरामद की गई थी अफीम




फतेहाबाद जिले की रतिया पुलिस ने 605 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर सुखराज सिंह सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुखराज सिंह पंजाब के फिरोजपुर जिले के रीतोल बीटा का निवासी है। इस मामले में पुलिस द्वारा पहले ही फतेहाबाद के घोटड़ू निवासी आकाशदीप सिंह को 605 ग्राम अफीम सहित काबू किया जा चुका था, जो दो दिन के पुलिस रिमांड पर था। थाना शहर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बीती 11 अगस्त को पुलिस टीम ने टोहाना चुंगी, रतिया के पास आकाशदीप सिंह को 605 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा था। उसके कब्जे से अफीम के अलावा एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 20 खाली पारदर्शी पाउच और एक काले रंग का पिट्ठू बैग भी बरामद हुआ था। पुलिस नेटवर्क की जांच कर रही मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अफीम की सप्लाई के स्रोत का पता लगाया। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य सप्लायर सुखराज सिंह पुत्र गुरदेव सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से अफीम की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क और मामले में उसकी भूमिका के संबंध में पूछताछ की जा रही है। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज इस संबंध में थाना शहर रतिया में 11 अगस्त 2026 को अभियोग संख्या 177, धारा 18C/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!