फरीदाबाद नीमका जेल के कैदियों की आवाज सब सुनेंगे:जेल रेडियो पर दिखाएंगे अपना हुनर, कमेटी सामग्री सुनकर अप्रूव करेगी

फरीदाबाद नीमका जेल के कैदियों की आवाज सब सुनेंगे:जेल रेडियो पर दिखाएंगे अपना हुनर, कमेटी सामग्री सुनकर अप्रूव करेगी




फरीदाबाद की नीमका जेल में सजा काट रहे कैदियों की आवाज अब दीवारों के बाहर लोगों को सुनाई देगी। कैदी जेल रेडियो के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखा पायेंगे। जेल प्रशासन कैदियों को जेल रेडियो के जरिए अपनी बात रखने, कविता सुनाने और गीत गाने का मौका देने जा रहा है। इसके लिए जेल प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रोजाना 30 मिनट का कार्यक्रम जेल अधिकारियों के मुताबिक जेल रेडियो के माध्यम से एक तरफ जंहा कैदियों का मानसिक तनाव कम होगा ,वहीं दूसरी तरफ उनकी सोच में परिवर्तन होगा। नीमका जेल में रोजाना 30 मिनट का एक कार्यक्रम रेडियो पर प्रसारित किया जायेगा। इसके लिए कैदियों को कोई विशेष तैयारी की जरूरत नही होगी, इसमें कैदी अपने अनुभव, विचार, प्रेरणादायक बातें और गीत साझा कर सकेंगे। कमेटी सुनकर अप्रूव करेगी जेल प्रशासन की एक टीम कैदियों से बातचीत कर उनकी रुचि जानेगी। इच्छुक कैदियों को अपनी स्पीच या गीत तैयार करने का समय दिया जाएगा। इसके बाद जेल प्रबंधन की कमेटी सामग्री सुनकर उसे अप्रूव करेगी और फिर रेडियो पर प्रसारित किया जाएगा। साल 2021 में हुई थी शुरूवात फरीदाबाद जेल में जेल रेडियो की शुरुआत जनवरी 2021 को की गई थी।इस रेडियो की शुरुआत हरियाणा जेल विभाग और तिनका तिनका फाउंडेशन की पहल पर हुई थी। उस समय चयनित कैदियों को रेडियो जाकी, एंकरिंग और प्रसारण की ट्रेनिंग भी दी गई थी। जेल अधीक्षक नरेश गोयल का कहना है जेल में पहले भी सुधार के कार्यों के लिए जाना जाता है। । यहां कैदियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग, पाटरी और अन्य कलाकृतियां सूरजकुंड मेले तक पहुंच चुकी हैं। जेल में ई-लाइब्रेरी और कौशल विकास कार्यक्रम भी चलाए जा चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!