सीएम सम्राट चौधरी जमुई में दिग्विजय सिंह को देंगे श्रद्धांजलि:पूर्व केंद्रीय मंत्री की 16वीं पुण्यतिथि पर कई मंत्री भी रहेंगे मौजूद
जमुई के नयागांव स्थित नागी-नकटी-कटहरा नदी तट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और बांका के पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल होंगे। उनके साथ राज्य सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद पुतुल कुमारी, उनकी पुत्री तथा खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह उपस्थित रहेंगी। इनके अतिरिक्त, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल, परिवहन मंत्री दामोदर रावत और जमुई सांसद अरुण भारती सहित कई अन्य नेता भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए लोग कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। समारोह स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश से पहले लोगों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। सुबह से ही श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए लोगों का आगमन शुरू हो गया है। जिलाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में जुटे हुए हैं। पूरे परिसर में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है।
Source link

