फरीदाबाद में कचरे के ढेर की पहरेदारी कर रहे कर्मचारी:रात में सड़कों और बाजारों में घूम रहे, 15 दिनों से हड़ताल पर है सफाई कर्मी




फरीदाबाद में हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी अब कूड़े के ढेर की पहरेदारी भी करने लगे हैं। रात में जागकर सफाई कर्मचारी सड़कों और मार्केट में लगे कूड़े के ढेर के पास पहरा दे रहे हैं। जिस कूड़े को उठाना सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी है, अब उसी कूड़े को उठने से रोकने के लिए कर्मचारी रातभर निगरानी कर रहे हैं। कर्मचारी बाइक पर सवार होकर अलग-अलग इलाकों में घूमते हैं और देखते हैं कि कहीं नगर निगम के ठेकेदार या कोई अन्य व्यक्ति कूड़ा उठाने तो नहीं पहुंचा। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब पूरे शहर में दिखाई देने लगा है। कर्मचारी 6 अगस्त से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं और करीब 15 दिन से सफाई व्यवस्था प्रभावित है। हड़ताल के कारण बाजारों, सड़कों और रिहायशी इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। कई बाजारों में दुकानों के बाहर भी कूड़ा जमा होने से दुकानदारों और लोगों को परेशानी हो रही है। नाइट स्वीपिंग करने वालले कर्मचारी भी नहीं कर रहे सफाई बल्लभगढ़ जोन के सफाई कर्मचारी प्रधान नरेश भगवान ने बताया कि बल्लभगढ़ की मुख्य मार्केट और आसपास के बाजारों में रात के समय नाइट स्वीपिंग करने वाले कर्मचारी भी अब सफाई का काम नहीं कर रहे हैं। वे रात में सड़कों पर सफाई करने के बजाय कूड़े के ढेरों की पहरेदारी कर रहे हैं। कर्मचारियों की बाइक रातभर उन स्थानों पर घूमती रहती हैं, जहां कूड़ा जमा है। कर्मचारियों को डर, ठेकेदार दूसरे कर्मचारियों से न उठवा दे कूड़ा नरेश भगवान का कहना है कि सफाई कर्मचारियों को डर है कि उनकी हड़ताल के दौरान नगर निगम के ठेकेदार दूसरे कर्मचारियों के जरिए कूड़ा उठवा सकते हैं। इसलिए कर्मचारी खुद कूड़े के ढेरों पर नजर रख रहे हैं। उनका साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक कूड़ा उठाने नहीं दिया जाएगा। सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांग कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उनका मानना है कि अगर हड़ताल के बावजूद शहर से कूड़ा उठ गया तो सरकार पर उनकी मांगों को पूरा करने का दबाव कम हो जाएगा। इसी वजह से अब कर्मचारी कूड़ा उठने से रोकने के लिए रात में पहरेदारी कर रहे हैं। यहां देखें फोटो… शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर उधर, सफाई व्यवस्था ठप होने से शहर में गंदगी लगातार बढ़ रही है। जगह-जगह जमा कूड़े से लोगों को बदबू और संक्रमण का खतरा बना हुआ है। आने वाले दिनों में अगर हड़ताल खत्म नहीं हुई तो शहर में कूड़े की समस्या और गंभीर हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!