फरीदाबाद रोडवेज हरिद्वार रूट पर चलाएगा 4 अतिरिक्त बसें:25 जुलाई से शुरू किया जायेगा संचालन, आने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर लिया फैसला

फरीदाबाद रोडवेज हरिद्वार रूट पर चलाएगा 4 अतिरिक्त बसें:25 जुलाई से शुरू किया जायेगा संचालन, आने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर लिया फैसला




फरीदाबाद से कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ने वाली आवाजाही को लेकर हरियाणा रोडवेज के फरीदाबाद डिपो ने विशेष प्लानिंग कर रहा है। हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए 4 अतिरिक्त बसें तैयार की गई हैं। यदि यात्रियों की संख्या अनुमान से अधिक रहती है तो विभाग अतिरिक्त परमिट लेकर और बसों का संचालन करेगा। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार हर वर्ष कांवड़ यात्रा के समय हरिद्वार रूट पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि होती है। इसी वजह से इस बार पहले से ही अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी यात्री को बसों की कमी का सामना न करना पड़े। नियमित सेवाएं रहेंगी जारी डिपो के ड्यूटी इंचार्ज जयपाल राठी ने बताया कि वर्तमान में बल्लभगढ़ से हरिद्वार के लिए प्रतिदिन दो नियमित बसें संचालित होती हैं। पहली बस सुबह 5:30 बजे और दूसरी रात 8:00 बजे रवाना होती है। इसके अलावा पलवल से बल्लभगढ़ होते हुए हरिद्वार जाने वाली एक बस भी प्रतिदिन करीब 11:30 बजे चलती है। 25 जुलाई से विशेष व्यवस्था लागू डिपो प्रशासन ने 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए विशेष संचालन योजना लागू करने का फैसला किया है। यातायात पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन संबंधी निर्देश मिलते ही बसों के मार्ग और संचालन में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो। कर्मचारियों की छुट्टियां फिलहाल स्थगित यात्रा अवधि में परिवहन सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियों पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसों की संख्या तुरंत बढ़ाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!