फाजिल्का में सरकारी अनाज में पड़े कीड़े, गांवों तक पहुंचे:देखभाल न होने से समस्या, बच्चों के कानों में घुस रही, ग्रामीणों ने गोदाम के बाहर धरना दिया




फाजिल्का के सीमावर्ती गांव राणा में स्थित सरकारी अनाज गोदाम में अधिकारियों की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। गोदाम में रखे करोड़ों रुपये की कीमत के लाखों टन सरकारी अनाज (गेहूं) की सही ढंग से देखरेख न होने के कारण उसमें बड़े पैमाने पर ‘सुसरी’ (अनाज का कीड़ा) पड़ गई है। हालात इस कदर बदतर हो चुके हैं कि यह सुसरी अब गोदाम से उड़कर पूरे गांव में फैल चुकी है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इसी समस्या से परेशान होकर आज गुस्से में आए ग्रामीणों ने गोदाम के बाहर पक्का धरना लगा दिया और अनाज लेकर जा रहे ट्रकों को रोककर काम पूरी तरह ठप कर दिया।
घरों और खान-पान में घुसे कीड़े, रक्षाबंधन पर रिश्तेदारों ने भी मोड़ा मुंह गांव के सरपंच और स्थानीय निवासियों ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए बताया कि जब से ये गोदाम बने हैं, तब से गांव राणा के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। लापरवाही के चलते अनाज में पैदा हुआ सुसरी नामक कीड़ा उड़-उड़कर लोगों के घरों के भीतर, रसोई और खान-पान की चीजों में घुस रहा है। ग्रामीणों ने बेहद चिंता जताते हुए कहा कि यह कीड़ा रात के समय सोते हुए छोटे बच्चों के कानों में घुस रहा है, जिससे हर समय किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है। सुसरी के इस आतंक के कारण हालात ऐसे बन गए हैं कि रक्षाबंधन (राखी) के पवित्र त्योहार पर भी हमारे रिश्तेदार और बेटियां गांव आने को तैयार नहीं हैं।” गोदाम के बाहर काम ठप, ग्रामीणों ने कहा- स्थायी समाधान तक नहीं उठेंगे अधिकारियों की बेरुखी से तंग आकर आज पूरे गांव ने एकजुट होकर गोदाम के मुख्य गेट के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि जब तक इस गंभीर समस्या का कोई स्थाई और ठोस समाधान नहीं किया जाता, तब तक वे अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे और गोदाम से अनाज की एक भी गाड़ी बाहर नहीं जाने दी जाएगी।
ॉ मौके पर पहुंचे अधिकारी, डबल स्प्रे के आदेश पर उठे सवाल बढ़ते विवाद को देखते हुए मेजर क्वालिटी (फ़ूड कॉर्पोरेशन) मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने माना कि ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे गोदाम के स्टाफ को गांव के लोगों से माफी मांगने के लिए कह रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सुसरी पर काबू पाने के लिए अनाज पर ‘डबल स्प्रे’ (कीटनाशक का दोहरा छिड़काव) करने की हिदायत दी है। जब अधिकारियों से यह तीखा सवाल किया गया कि अनाज पर ‘डबल स्प्रे’ करने से क्या वह इंसानी तौर पर खाने लायक बचेगा या खराब हो जाएगा? तो इस पर अधिकारी महोदय कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए और चुप्पी साध गए। फूड सप्लाई विभाग ने दिया जल्द काबू पाने का भरोसा उधर, फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी संदीप छाबड़ा ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विभाग द्वारा फिलहाल हालातों पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है ताकि अनाज से कीड़ों को खत्म किया जा सके। उन्होंने बताया कि गोदाम में लेबर (मजदूरों) की संख्या बढ़ाकर सुसरी पर काबू पाने का काम जल्द से जल्द मुकम्मल किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए धरने को लेकर उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर बातचीत कर मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!