बाइक चुरा रहे युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा:हैंडल तोड़कर ले जाने की कोशिश कर रहा था
शहर के राजेंद्र नगर में बुधवार रात घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने का प्रयास कर रहे एक युवक को आसपास के व्यापारियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवक नशे की हालत में था। राजेंद्र नगर स्थित पंच वटी हनुमानजी मंदिर के सामने एक घर के बाहर बाइक खड़ी थी। रात करीब 9 बजे एक युवक बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर उसे ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान आसपास की दुकानों पर बेठे व्यापारियों की नजर उस पर पड़ गई। व्यापारियों ने युवक को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। युवक को डिटेन किया इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल गंगा कंवर सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गया। पुलिस ने बताया कि युवक से पूछताछ के दौरान उसके नशे में होने की बात सामने आई। सुबह तक बाइक चोरी के प्रयास को लेकर किसी व्यक्ति ने पुलिस में लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। इसके बाद पुलिस ने जालोर के बागरा निवासी राजू पुत्र हरिराम गवारिया को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
Source link

