बड़वानी पीजी कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल:अपर कलेक्टर, ASP की मौजूदगी में परेड; सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
बड़वानी में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की अंतिम रिहर्सल गुरुवार को पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित की गई। इस दौरान परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया। अपर कलेक्टर हेमलता सोलंकी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर इस रिहर्सल में उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पूरे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही जिला अधिकारियों की बैठक ली और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। परेड ग्राउंड की तैयारियों का निरीक्षण किया स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह 15 अगस्त को इसी महाविद्यालय में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। कलेक्टर जयति सिंह ध्वजारोहण करेंगी और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी करेंगी। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और परेड ग्राउंड की तैयारियों का भी गहनता से निरीक्षण किया। मुख्य समारोह में परेड, मार्च पास्ट और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अंतिम रिहर्सल की गई। सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर शुरू होंगे। तस्वीरे देखिए…
Source link

