बारिश में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, दो युवक नीचे दबे:दोनों को जेसीबी से सुरक्षित निकाला; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बारिश में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, दो युवक नीचे दबे:दोनों को जेसीबी से सुरक्षित निकाला; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती




सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बारिश के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो युवक उसके नीचे दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी बुलाकर दोनों को बाहर निकाला। दोनों घायलों को घंसौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारिश में फिसलन से बिगड़ा ट्रैक्टर का संतुलन पुलिस के अनुसार, हादसा जाम गांव के पास हुआ। शनिवार देर रात खेत से गांव की ओर लौटते समय बारिश के कारण रास्ते पर फिसलन थी। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में जाम गांव निवासी रोहित (22) और उमेश (28) ट्रैक्टर के नीचे दब गए। अंधेरे और बारिश के बीच जेसीबी से रेस्क्यू हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। अंधेरा और लगातार बारिश के कारण रेस्क्यू में परेशानी हुई। ट्रैक्टर भारी होने के कारण उसे हाथों से हटाना संभव नहीं था। इसके बाद जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को उठाकर दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी रेस्क्यू के बाद दोनों युवकों को तत्काल घंसौर अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल दोनों का उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घंसौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में बारिश के कारण रास्ते पर फिसलन और ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय ट्रैक्टर कौन चला रहा था और वाहन में कितने लोग सवार थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!