बालोद में तालाब में डूबने से छात्रा की मौत:नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गई; गर्मी से राहत पाने रोज जाती थी

बालोद में तालाब में डूबने से छात्रा की मौत:नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गई; गर्मी से राहत पाने रोज जाती थी




बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम डुंडेरा में तालाब में डूबने से 13 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृतक बालिका 6वीं कक्षा में पढ़ती थी और घर के पास स्थित तालाब में नहाने गई थी। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चली गई, जिससे उसकी जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, डुंडेरा निवासी मोनिका ठाकुर (13 वर्ष) पिता घनश्याम ठाकुर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे गांव के परना बाट तालाब में नहाने गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाते समय वह तालाब के गहरे हिस्से में पहुंच गई और डूब गई। काफी देर तक दिखाई नहीं देने पर ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उसे तालाब से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुन्दा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव के पूर्व सरपंच छबिलाल कोर्राम ने बताया कि मोनिका 6वीं कक्षा की छात्रा थी। उसके पिता घनश्याम ठाकुर और माता कामिनी ठाकुर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में मोनिका के अलावा एक छोटा भाई और एक बहन हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण मोनिका अक्सर शाम के समय तालाब में नहाने जाया करती थी, लेकिन उसे तैरना नहीं आता था। बताया गया कि उसकी मानसिक स्थिति भी पूरी तरह सामान्य नहीं थी, जिसके चलते उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। उसे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विद्यालय से जोड़ने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया। शनिवार को गुंडरदेही स्थित मर्च्युरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अर्जुन्दा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!