रायपुर में चोरी हुआ ट्रक..पुलिस ने दो घंटे में खोजा:जीपीएस ट्रेस करके पुलिस ने पकड़ा आरोपी,पूछताछ में जुटे अफसर
राजधानी रायपुर में 50 लाख रुपए कीमत के चोरी हुए 16 चक्का ट्रक को पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर बरामद कर लिया। पुलिस ने ट्रक में लगे जीपीएस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी का पीछा किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। आरोपी का नाम जगदीश सिंह बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, 14 अगस्त को ट्रक मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि वह 16 चक्का ट्रक (सीजी-21-जे-9580) लेकर टाटीबंध क्षेत्र में रुका हुआ था। इसी दौरान वह कुछ देर के लिए शौचालय चला गया। जब वह वापस लौटा तो ट्रक मौके से गायब था। चोरी हुए ट्रक की कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई गई है। शिकायत मिलते ही आमानाका थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जीपीएस लोकेशन के आधार पर पकड़ा आरोपी पुलिस टीम ने ट्रक में लगे जीपीएस की लोकेशन के आधार पर वाहन की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और संभावित मार्गों की जानकारी जुटाकर ट्रक का लगातार पीछा किया गया। पुलिस की सक्रियता के चलते हीरापुर इलाके आरडीए कॉलोनी के पास से ट्रक बरामद किया गया। जांच के दौरान आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई और विस्तृत जांच जारी है।
Source link

