बेमेतरा में आदिवासी महासम्मेलन, डिप्टी CM अरुण साव भी पहुंचे:6.10 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा, वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण




बेमेतरा में जिला स्तरीय आदिवासी महासम्मेलन का आयोजन रविवार को कृषि उपज मंडी परिसर में किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महासम्मेलन से पहले उन्होंने पीजी कॉलेज के सामने नगर पालिका की ओर से स्थापित शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने वीर नारायण सिंह के शौर्य, त्याग और बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। 6.10 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा महासम्मेलन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने बेमेतरा नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा योग एवं फिटनेस जिम और कॉम्प्लेक्स परिसर के विकास के लिए 3 करोड़ रुपए तथा आदिवासी समाज भवन के जीर्णोद्धार एवं विकास के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की गई। इस तरह कार्यक्रम में कुल 6 करोड़ 10 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात देने की घोषणा हुई। कर्मा-सुआ नृत्य और नशामुक्ति का संदेश महासम्मेलन में आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। आदिवासी वेशभूषा में सजे छात्र-छात्राओं ने कर्मा, सुआ नृत्य समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने नशे के दुष्परिणामों पर आधारित नशामुक्ति नाटक भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रस्तुति की सराहना की और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। वीर नारायण सिंह युवाओं के लिए प्रेरणा उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह ने गरीबों के लिए संघर्ष किया और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के कई वीरों ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भगवान बिरसा मुंडा, वीर नारायण सिंह और गुंडाधुर जैसे महानायकों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। साव ने बेमेतरा में आयोजित महासम्मेलन को गौरव और ऐतिहासिक महत्व का बताते हुए कहा कि बड़ी संख्या में समाजजनों की भागीदारी ने इसे भव्य स्वरूप दिया। कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष मुरित मंडावी समेत जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!