बोकारो एयरपोर्ट, दुंदीबाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए माइकिंग:फेंसिंग के अंदर रह रहे लोगों से जगह खाली करने की अपील

बोकारो एयरपोर्ट, दुंदीबाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए माइकिंग:फेंसिंग के अंदर रह रहे लोगों से जगह खाली करने की अपील




बोकारो में एयरपोर्ट सेवा शुरू करने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। दुंदीबाजार के पास बीएसएल प्रबंधन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने फेंसिंग के भीतर रह रहे लोगों को हटाने के लिए माइकिंग की। अधिकारियों ने लोगों से स्वेच्छा से जगह खाली करने की अपील की, ताकि एयरपोर्ट परियोजना समय पर पूरी हो सके। मौके पर मौजूद बीएसएल के सुरक्षा अधिकारी कर्नल शेखावत ने लोगों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि बार-बार कार्रवाई के बावजूद लोग फिर से अतिक्रमण कर लेते हैं और हटाए गए बिजली तारों को भी दोबारा जोड़ लेते हैं। कुछ महीने पहले भी बीएसएल ने अतिक्रमण हटाकर इस इलाके में फेंसिंग करवाई थी, लेकिन इसके बावजूद कई लोग दोबारा अंदर बस गए थे। प्रशासन ने अब स्पष्ट किया है कि यहां स्थायी बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी, जिसके लिए जमीन खाली कराना आवश्यक है। उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर 4-5 मई से बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू होगा। इसे 15 मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!