जयपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में डॉक्टर की मौत:ऑपरेशन थिएटर में थी ड्यूटी, साथियों को फर्श पर पड़ा मिला

जयपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में डॉक्टर की मौत:ऑपरेशन थिएटर में थी ड्यूटी, साथियों को फर्श पर पड़ा मिला




जयपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में सोमवार सुबह एक डॉक्टर की मौत हो गई। वह हॉस्पिटल में ऑपरेशन थिएटर में ड्यूटी पर तैनात था। सोमवार सुबह ढूंढते हुए पहुंचे साथियों को वह फर्श पर पड़ा मिला। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस की ओर से मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। ASI घनश्याम ने बताया- मृतक डॉ. सुनील कुमार (30) पुत्र कुलदीप लाहोर हनुमानगढ़ का रहने वाला था। वह महात्मा गांधी हॉस्पिटल में पीजी सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। रविवार शाम 7 बजे उसकी महात्मा गांधी हॉस्पिटल में ऑपरेशन थिएयर (OT) में ड्यूटी थी। सोमवार सुबह करीब 8 बजे तक वह साथियों को नहीं मिला। ढूंढते हुए उसके साथी ड्यूटी स्थल ऑपरेशन थिएटर पहुंचे। ओटी में डॉ. सुनील कुमार फर्श पर मृत पड़ा हुआ था। हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से चेक कर उसे डेड घोषित कर दिया गया। मेडिकल सूचना पर शिवदासपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया। एसीपी (चाकसू) भवानी सिंह का कहना है कि संदिग्ध मौत पर सुसाइड व बीमारी से मौत को लेकर जांच की जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही क्लियर हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!