भाई की शादी हुई, बहन ने पूरी की मन्नत:हरिद्वार से शामली तक दंडवत कांवड़ लेकर पहुंची मोनिका

भाई की शादी हुई, बहन ने पूरी की मन्नत:हरिद्वार से शामली तक दंडवत कांवड़ लेकर पहुंची मोनिका




शामली के मेहरामपुर निवासी मोनिका ने अपने भाई विकास की शादी होने की खुशी में एक अनोखी मन्नत पूरी की है। उन्होंने हरिद्वार से शामली तक दंडवत कांवड़ यात्रा की। शनिवार को जब मोनिका शहर के शिव चौक पहुंचीं, तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मोनिका ने बताया कि उनके भाई विकास की शादी में देरी हो रही थी। परिवार लंबे समय से उनकी शादी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान मोनिका ने मन में संकल्प लिया था कि यदि उनके भाई का विवाह संपन्न हो जाता है, तो वह भगवान भोलेनाथ की आस्था में दंडवत कांवड़ लेकर आएंगी। भाई की शादी होने के बाद उन्होंने अपनी यह मन्नत पूरी करने का निश्चय किया।
अपनी मन्नत पूरी करने के लिए मोनिका परिवार के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर दंडवत कांवड़ यात्रा पर निकलीं। वह अपने भाई विकास और उनकी पत्नी के साथ शामली पहुंची हैं। उनका पहला पड़ाव शहर के शिव चौक पर है, जहां वह भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगी। इसके बाद वे अपने गांव मेहरामपुर के लिए रवाना होंगी।
दंडवत कांवड़ यात्रा के दौरान मोनिका के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। भाई की शादी की खुशी और मन्नत पूरी होने का उत्साह उनके चेहरे पर स्पष्ट दिखाई दे रहा था। रास्ते में लोगों ने भी मोनिका के जज्बे और आस्था की सराहना की। शिव चौक पर पहुंचते ही वह आकर्षण का केंद्र बन गईं। मोनिका का कहना है कि यह यात्रा उनके लिए केवल एक कांवड़ यात्रा नहीं है, बल्कि भाई की शादी की खुशी, परिवार की आस्था और भगवान भोलेनाथ के प्रति उनकी श्रद्धा का प्रतीक है। उनकी दंडवत कांवड़ ने इस कांवड़ यात्रा में आस्था और पारिवारिक प्रेम की एक अनोखी तस्वीर पेश की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!