सहारनपुर में किसानों को बड़ी राहत:सहकारी ग्राम विकास बैंक का कर्ज 6% ब्याज पर मिलेगा, पहले 12% थी




सहारनपुर में सहकारी ग्राम विकास बैंक से कर्ज लेने वाले किसानों को अब कम ब्याज देना होगा। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड ने कर्ज की ब्याज दर 12 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दी है। बुधवार को दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में आयोजित कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में राज्य मंत्री जसवंत सैनी मुख्य अतिथि रहे। स्क्रीन के जरिए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी के वर्चुअल शुभारंभ का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। किसानों को सहकारी बैंक की कर्ज व्यवस्था और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कर्ज पर ब्याज का बोझ होगा कम कार्यक्रम में बताया गया कि सहकारी ग्राम विकास बैंक के कर्ज पर पहले 12 प्रतिशत ब्याज लिया जाता था। मुख्यमंत्री की पहल पर इसे घटाकर 6 प्रतिशत किया गया है। इससे खेती-किसानी के लिए कर्ज लेने वाले किसानों को ब्याज के रूप में कम राशि चुकानी होगी। अधिकारियों ने किसानों को बैंक से मिलने वाली कर्ज सुविधाओं और योजनाओं के बारे में भी बताया। युवा उद्यमियों को बांटे चेक मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद देना और उन्हें रोजगार से जोड़ना है। विधायक और सहकारिता विभाग के अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में सदर विधायक राजीव गुम्बर, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, गंगोह विधायक कीरत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के चेयरमैन राजपाल शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। सहकारिता विभाग से डीआर अरविंद प्रकाश, एआर रजनीश कुमार, जिला सहकारी बैंक के जीएम कुलदीप चौधरी और एलडीबी के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार भी शामिल हुए। किसानों, युवा कारोबारियों और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों ने योजनाओं की जानकारी ली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!