भोजपुर में मुंशी पर जानलेवा हमला:युवक ने रास्ते में घेरकर मारा चाकू, दूसरे बालू घाट पर जाने को लेकर हुआ था विवाद

भोजपुर में मुंशी पर जानलेवा हमला:युवक ने रास्ते में घेरकर मारा चाकू, दूसरे बालू घाट पर जाने को लेकर हुआ था विवाद




भोजपुर में बालू घाट के मुंशी पर जानलेवा हमला हुआ है। मामूली विवाद में चाकू से मारकर घायल कर दिया। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना सहार थाना क्षेत्र के पेउर गांव स्थित बालू घाट नंबर-5 की है। घायल की पहचान मो. अलाउद्दीन(50) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि बालू घाट पर काम कर रहे थे। उसी घाट पर उनके गांव का ही एक युवक मजदूरी करता है। वो बिना बताए दूसरे घाट पर काम करने चला गया था। जब वो वापस लौटा तो मैंने पूछा कि तुम कहां गए थे, तो उसने कहा कि मैं दूसरे घाट पर गया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तब घाट पर मौजूद जावेद ने मामले को शांत दिया गया था। छानबीन में जुटी पुलिस पीड़ित ने आगे बताया कि जब खाना खाकर वापस लौटा तो युवक ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मामूली विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!