भोजपुर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत:सड़क किनारे मिला शव, मौसी की बेटी की शादी में गांव आया था; घर से बिना बताए निकला था

भोजपुर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत:सड़क किनारे मिला शव, मौसी की बेटी की शादी में गांव आया था; घर से बिना बताए निकला था




भोजपुर में संदिग्ध हालत में एक युवक का शव सड़क किनारे मिला है। चेहर और शरीर पर चोट के निशान है। सड़क हादसे में मौत की आशंका है। मृतक की पहचान सरैया गांव निवासी भगत सिंह के पुत्र विद्या सिंह(20) के तौर पर हुई है। गुजरात में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। छुट्टी पर घर आया था। घटना टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज की है। बिना बताए घर से निकला था मृतक की बहन रेखा देवी ने बताया कि बीते माह 27 अप्रैल को मौसी संगीता देवी की बेटी अंजली कुमारी की शादी थी। घर में मुंडन भी था। जिसको लेकर वह गुजरात से गांव आया था। बुधवार की सुबह वह घर से बिना कुछ बोले निकला था। इसी बीच देर शाम सड़क किनारे उसका शव मिला।
परिवार के सदस्यों का बुरा हाल सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार में मां श्याम सुंदरी देवी, बहन रेखा, रश्मि और एक भाई सूरज है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मां श्याम सुंदरी देवी परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!