मकान विवाद में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:छतरपुर में भाजपा नेता पर घर में घुसकर मारपीट कर जहर पिलाने का आरोप

मकान विवाद में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:छतरपुर में भाजपा नेता पर घर में घुसकर मारपीट कर जहर पिलाने का आरोप




छतरपुर के लवकुशनगर में मंगलवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने भाजपा नेता पप्पू गर्ग सहित कई लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जबरन जहर पिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वार्ड क्रमांक-4 निवासी रामनारायण त्रिपाठी की पत्नी कल्पना (नम्रता) त्रिपाठी (38) की मौत हुई है। परिजनों के अनुसार, उन्होंने चार वर्ष पहले चंदला रोड स्थित श्मशान घाट के पास एक मकान खरीदा था। इसी मकान को लेकर देवपुर निवासी रमेश पाण्डेय से विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि दोपहर के समय भाजपा नेता पप्पू गर्ग, रमेश पाण्डेय, राजू पाण्डेय और अन्य लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि महिला के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उसे जबरन जहर पिला दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार बोला- पुलिस को कई बार आवेदन दे चुके थे
परिवार ने बताया कि इस विवाद को लेकर वे पहले भी प्रशासन और पुलिस को कई आवेदन दे चुके थे। परिजनों का आरोप है कि मकान पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह घटना हुई। लवकुशनगर थाना प्रभारी अजय अंबे ने बताया कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। महिला की मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। परिजनों द्वारा लगाए गए मारपीट और जहर पिलाने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल पुलिस द्वारा नहीं की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!