मंडी में पुल बहने से बच्चों की पढ़ाई पर संकट:खड्ड पार कर स्कूल जाने को मजबूर; 22 करोड़ हो चुके मंजूर; PWD ने सरकार को भेजा प्रस्ताव




मंडी जिले की सराज विधानसभा क्षेत्र के पंडोह ग्राम पंचायत कुकलाह में वर्ष 2025 की बाढ़ में बहा पुल अब तक नहीं बन पाया है। एमडीआर पंडोह–सराची सड़क पर कुकलाह के समीप पुल नहीं होने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित है। परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें खड्ड पार कर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। बरसात में पानी का बहाव बढ़ने पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। पुल नहीं बना तो 2-3 महीने तक स्कूल नहीं पहुंच पाते बच्चे एसएमसी प्रधान लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कुकलाह में एकमात्र मिडिल स्कूल है, जहां आसपास के गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। पुल बहने के बाद बच्चों को खड्ड पार करके स्कूल जाना पड़ रहा है। बरसात में पानी का बहाव तेज होने पर कई बार बच्चे दो से तीन महीने तक स्कूल नहीं पहुंच पाते। 20 लाख के स्कूल निर्माण कार्य पर संकट मुख्य अध्यापक कमलेश कुमार ने बताया कि स्कूल के निर्माण कार्य के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं, लेकिन सड़क संपर्क न होने के कारण निर्माण सामग्री पहुंचाना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि मिडिल स्कूल एक ही कमरे में चल रहा है। 22 करोड़ की स्वीकृति के बावजूद निर्माण शुरू नहीं वार्ड पंच सविता देवी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, लेकिन निर्माण शुरू नहीं हुआ। उन्होंने विभाग से जल्द पुल निर्माण शुरू करने और वैकल्पिक सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की। PWD ने बताया-सरकार को भेजा है प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन दुष्यंत पाल ने बताया कि पुल निर्माण की स्वीकृति के लिए मामला सरकार को भेजा गया है। पुल कहां बनाया जाना है, इसका अंतिम निर्णय सरकार की स्वीकृति के बाद होगा। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को आवाजाही के लिए सड़क मार्ग तैयार किया गया था, लेकिन दोबारा बारिश में वह बह गया। अब विभाग मार्ग को दोबारा दुरुस्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण जल्द शुरू करने की दिशा में प्रयास जारी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!