मंदसौर में तेज आवाज वाले साइलेंसर पर चलाया बुलडोजर:ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर 55 हजार का जुर्माना भी वसूला, चालकों को सख्त चेतावनी

मंदसौर में तेज आवाज वाले साइलेंसर पर चलाया बुलडोजर:ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर 55 हजार का जुर्माना भी वसूला, चालकों को सख्त चेतावनी




मंदसौर शहर में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में 48 साइलेंसरों को रोड रोलर से कुचलकर नष्ट कर दिया। यह साइलेंसर बुलेट सहित अन्य दोपहिया वाहनों से जब्त किए गए थे, जो पटाखों जैसी तेज आवाज करते थे। एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देशन में बीते महीनों में शहरभर में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात थाना पुलिस ने बड़ी संख्या में मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए थे। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई भी की गई। 48 वाहनों पर कार्रवाई ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले ऐसे 48 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 55,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जब्त साइलेंसरों को अपीलीय अवधि पूरी होने के बाद नष्ट करने की कार्रवाई की गई। पुलिस लाइन में इस कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी टी. एस. बघेल और सीएसपी जितेंद्र भास्कर मौजूद रहे, जिनकी निगरानी में रोड रोलर से साइलेंसरों को कुचलवाया गया। जनता से नियमों का करने की अपील की एडिशनल एसपी टी. एस. बघेल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वाहन निर्माता कंपनी द्वारा दिए गए मानक साइलेंसर का ही उपयोग करें। मॉडिफाइड साइलेंसर न लगाएं और यातायात नियमों का पालन कर शहर को ध्वनि प्रदूषण से मुक्त रखने में सहयोग दें। देखें तस्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!