चूरू में ले. जनरल सगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण:सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- इस पंजे ने देश को बर्बाद किया

चूरू में ले. जनरल सगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण:सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- इस पंजे ने देश को बर्बाद किया




मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को चूरू जिला खेल स्टेडियम में वीर योद्धा लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिमा स्थल पर सगत सिंह के जीवन परिचय का अवलोकन भी किया। इसके बाद कृषि उपज मंडी में आयोजित शौर्य संकल्प सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “इस पंजे ने देश को बर्बाद किया है।” इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सिक्कम के राज्यपाल ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विदेशों में जाकर देश की सेना का मनोबल गिराया और महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का भी विरोध किया। कांग्रेस पर रिफाइनरी को लेकर राजनीति करने का आरोप शर्मा ने कांग्रेस पर रिफाइनरी को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आचार संहिता से पांच दिन पहले इसका उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि रिफाइनरी कुछ दिनों में दुरुस्त होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर रिफाइनरी के नाम पर घोटाले करने का भी आरोप लगाया। चूरू की धरती पर अनेक वीर सैनिक देने पर गर्व लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें साहस और शौर्य की प्रतिमूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि सगत सिंह ने देश के कई युद्धों में भाग लेते हुए मां भारती के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। मुख्यमंत्री ने चूरू की धरती पर अनेक वीर सैनिक देने पर गर्व व्यक्त किया। डबल इंजन की सरकार ने सैनिक कल्याण के लिए किए काम मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने सैनिक कल्याण के लिए लगातार काम किया है। उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ के तहत भारत में रक्षा उपकरण बनाने और नक्सलवाद के सफाए का भी जिक्र किया। उन्होंने शेखावाटी क्षेत्र में 32,000 करोड़ रुपए की योजना से यमुना का पानी लाने की घोषणा भी की। सगत सिंह की गाथा युवाओं को प्रेरणा देगी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी गाथा युवाओं को प्रेरणा देगी। इस अवसर पर सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर और केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी भी उपस्थित थे। बिरला ने राजेंद्र राठौड़ में समाज सेवा के जज्बे की भी सराहना की। राठौड़ की उम्र अभी बाबोसा कहलाने की नहीं हुई सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर ने राजेन्द्र राठौड़ पर चुटकी लेते हुए कहा कि इनकी उम्र अभी बाबोसा कहलाने की नहीं हुई हैं। माथुर ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह की सिक्किम में प्रतिमा लगाई गई। ताकि चाइना वाले हर सुबह इसको देख सकें। उनकी यह प्रतिमा नई क्रांति पैदा करनी वाली हैं। यमुना का पानी चूरू के हर खेत को मिलेगा पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सगत सिंह को याद करते हुए कहा उनका शौर्य और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बनी हैं। उन्होंने कहा कि यमुना का पानी चूरू के हर खेत को मिलेगा। कार्यक्रम में सगत सिह की पुत्रवधू कुमकुम, पौत्र सूर्यवीर सिंह, केन्द्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, विधायक हरलाल सहारण, वासुदेव चावला आदि मौजूद थे। संचालन रवि दाधीच व अभिषेक चोटिया ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!