मछली पकड़ने गया युवक बहा, दूसरे दिन शव मिला:महासमुंद में नगर सेना ने जलस्तर कम कर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

मछली पकड़ने गया युवक बहा, दूसरे दिन शव मिला:महासमुंद में नगर सेना ने जलस्तर कम कर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन




महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा में मछली पकड़ने के दौरान तेज बहाव में बह गए युवक का शव मंगलवार सुबह घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर बरामद किया गया। जलस्तर कम होने के बाद नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद उसका शव मिला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम गोपालपुरा निवासी रामेश्वर निषाद (21) सोमवार दोपहर करीब 2 बजे घर से निकला था। वह नेशनल हाईवे-53 पार कर बालिका छात्रावास के पीछे स्थित गोपालपुरा एनीकट में मछली पकड़ने गए था। लगातार बारिश के कारण एनीकट में पानी का बहाव अत्यधिक तेज था। इसके बावजूद रामेश्वर एनीकट पार कर दूसरी ओर जाने का प्रयास कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह तेज धारा में बह गया। बचाने की कोशिश नाकाम रहा घटना के समय एनीकट के दूसरी ओर मौजूद तिरथ निषाद ने रामेश्वर को बचाने का प्रयास किया। उन्होंने लकड़ी का सहारा भी दिया, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वे सफल नहीं हो सके। देखते ही देखते रामेश्वर तेज धारा में ओझल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और तत्काल पुलिस को सूचित किया। तत्काल रेस्क्यू शुरू नहीं हो सका सूचना मिलते ही तुमगांव पुलिस, एएसआई टिकाराम सारथी के नेतृत्व में नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, नदी में पानी का दबाव और बहाव अत्यधिक होने के कारण सुरक्षा कारणों से तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं किया जा सका। जलस्तर घटने के बाद मिला शव मंगलवार सुबह एनीकट का गेट बंद कर जलस्तर कम किया गया। इसके बाद नगर सेना की टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे एनीकट से लगभग एक किलोमीटर दूर रामेश्वर का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!