मधुबनी में बारिश के बाद मिली गर्मी से राहत:शहर के कई इलाकों में जलजमाव से बढ़ी परेशानी

मधुबनी में बारिश के बाद मिली गर्मी से राहत:शहर के कई इलाकों में जलजमाव से बढ़ी परेशानी




मधुबनी जिले में शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। शनिवार सुबह भी शहर में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। आसमान में घने बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग ने जिले में अगले कुछ समय तक बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है, जबकि जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। हालांकि, इस बारिश के साथ ही शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या भी सामने आई है। मधुबनी शहर के गदियानी मोहल्ले में शनिवार सुबह बारिश के बाद सड़कों पर नाले का पानी जमा हो गया। इससे स्थानीय लोगों, राहगीरों, स्कूली बच्चों और छोटे बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। गदियानी निवासी सुरेश महतो ने शनिवार सुबह लगभग 8:30 बजे बताया कि बारिश से गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन मोहल्ले में जलजमाव एक नई समस्या बन गया है। वहीं, स्थानीय निवासी विजय महतो ने सुझाव दिया कि यदि गदियानी चौक स्थित कैनाल की नियमित और समुचित सफाई कराई जाए, तो सड़क पर नाले का पानी जमा नहीं होगा और जलनिकासी की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। इस संबंध में मधुबनी नगर निगम के वार्ड संख्या-12 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि धर्मवीर प्रसाद उर्फ धर्मू ने शनिवार सुबह 8:30 बजे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गदियानी मोहल्ले में जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम जल्द ही जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करेगा, ताकि स्थानीय लोगों और राहगीरों को असुविधा न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!