मनाली में पुल से नीचे नाले में गिरी बाइक:राजस्थान और पंजाब के दो युवकों की मौत; पुलिस मामले की जांच में जुटी
मनाली उपमंडल के पतलीकुहल थाना क्षेत्र में मंगलवार आधी रात को एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पतलीकुहल पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर पुल के पैरापिट के पास एक मोटरसाइकिल (HP34E-6538) क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। पुलिस ने आसपास तलाशी ली तो पुल के नीचे नाले में दो व्यक्ति गिरे हुए पाए गए। स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन चिकित्सकीय परीक्षण में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान कृपा राम और विक्रम के रूप में हुई है। पुलिस जांच में जुटी प्रारंभिक जांच के अनुसार, मोटरसाइकिल चालक कृपा राम द्वारा वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई। वाहन पुल के पैरापिट से टकराया, जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस संबंध में पतलीकुहल थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। डीएसपी शर्मा ने बताया कि मृतक चालक कृपा राम (30 वर्ष) राजस्थान के बालोतरा जिले के समदड़ी तहसील के कामो का वाड़ा गांव के जेठा राम के पुत्र थे। दूसरे मृतक विक्रम (24 वर्ष) पंजाब के फाजिल्का जिले की अबोहर तहसील के पंजकोसी गांव के साब राम के पुत्र थे।
Source link

