मनाली में UP के टूरिस्टों का ₹3500 का चालान:सनरूफ-विंडो से बाहर लटके दिखे 5 बच्चे, DSP बोले- स्टंटबाजी छोड़ें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें

मनाली में UP के टूरिस्टों का ₹3500 का चालान:सनरूफ-विंडो से बाहर लटके दिखे 5 बच्चे, DSP बोले- स्टंटबाजी छोड़ें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें




हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का गंभीर मामला सामने आया है। यहां उत्तर प्रदेश के टूरिस्टों को चलती गाड़ी में स्टंटबाजी करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए 3500 रुपए का ऑनलाइन चालान काटा है। पुलिस के अनुसार, सहारनपुर निवासी अनिल कुमार की UP11CU1100 नंबर की गाड़ी में टूरिस्ट मनाली घूमने पहुंचे थे। दो दिन पहले मनाली में इस गाड़ी से एक-दो नहीं बल्कि पांच बच्चे सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकले दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन था, बल्कि पहाड़ी सड़कों पर गंभीर हादसे का कारण भी बन सकता था। वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आज सुबह 8:59 पर काटा आनलॉइन चालान मामले को गंभीरता से लेते हुए मनाली पुलिस ने तकनीकी मदद से गाड़ी की पहचान और लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद आज सुबह 8 बजकर 59 मिनट पर ऑनलाइन चालान जारी किया गया। सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलना ट्रैफिक नियमों का उलंघन पुलिस ने स्पष्ट किया कि चलती गाड़ी में सनरूफ से बाहर निकलना या खिड़कियों से शरीर बाहर निकालना पूरी तरह से अवैध और खतरनाक है। पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसे जोखिम और भी बढ़ जाते हैं, जहां संकरी सड़कें, तीखे मोड़ और गहरी खाइयां दुर्घटना की संभावना को कई गुना बढ़ा देती हैं। ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें: DSP DSP मनाली केडी शर्मा ने टूरिस्टों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें और किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी से बचें। देशभर से आने वाले कई पर्यटक छुट्टियों के दौरान उत्साह में नियमों की अनदेखी कर देते हैं, जो कभी-कभी गंभीर हादसों का कारण बन सकती है। पुलिस के अनुसार, ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और पर्यटकों को जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार के प्रति जागरूक किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!