महासमुंद में फ्रिज-एसी रिपेयरिंग दुकान में आग:सामान जलकर राख, संकरा रास्ता बना परेशानी, छोटे फायर ब्रिगेड वाहन से बुझाई गई आग




महासमुंद के इमलीभाठा वार्ड क्रमांक 10 में रविवार दोपहर फ्रिज-एसी रिपेयरिंग दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय दुकान बंद थी। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इमलीभाठा स्थित डीके फ्रिज-एसी रिपेयरिंग सेंटर में दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। दुकान संचालक धनेश निषाद बताए जा रहे हैं। देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे फ्रिज, एसी रिपेयरिंग के उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और दूसरी चीजों को अपनी चपेट में ले लिया। ताला तोड़कर आग बुझाने की कोशिश आग की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पार्षद पति पप्पू ठाकुर, राहुल चंद्राकर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। दुकान बंद होने के कारण शटर का ताला तोड़कर अंदर लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। नगर पालिका के टैंकर से भी पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। संकरा रास्ता होने से बड़ी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी इमलीभाठा की ओर जाने वाला रास्ता संकरा होने के कारण बड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई। इसके बाद छोटे फायर ब्रिगेड वाहन से आग बुझाने का काम शुरू किया गया। छोटे वाहन में पानी कम होने के कारण उसे पानी भरने के लिए तीन बार चक्कर लगाना पड़ा। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगातार कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया गया। आग तेजी से फैलने के कारण दुकान में रखा फ्रिज-एसी रिपेयरिंग का काफी सामान और अन्य चीजें जल गईं। घटना में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। फिलहाल आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!