मैनपुरी में युवक की संदिग्ध हालत में मौत:फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, शराब पीने का आदी था
मैनपुरी के भोजपुर गांव में शनिवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर निवासी मनोज (50) पुत्र जगदीश के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मनोज मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के समय शनिवार दोपहर वह घर पर अकेला था, जबकि उसकी पत्नी पशु बांधने बाहर गई हुई थी। शव का पोस्टमार्टम कराने से परिजनों का इनकार कुछ देर बाद जब परिजन घर लौटे और कमरे में पहुंचे, तो मनोज को फांसी के फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मनोज को मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनोज शराब पीने का आदी था और शराब को लेकर घर में कई बार विवाद भी हो चुका था। हालांकि, उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मनोज अपने पीछे पत्नी, एक विवाहित पुत्र और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।
Source link

