मोगा में खाली प्लॉट में मिला युवक का शव:मृतक के शरीर पर टैटू; डेडबॉडी 72 घंटे के लिए मोर्चरी रखा गया




मोगा शहर में अज्ञात शव मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को मेन बाजार के फाटक के नजदीक रेलवे लाइन के साथ एक खाली प्लॉट में करीब 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने खाली जगह में शव पड़ा देखकर संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के शरीर पर कुछ टैटू भी बने हैं, जिनके आधार पर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस प्रशासन और समाज सेवा सोसायटी के सदस्य मौके पर पहुंचे। सोसायटी के सदस्यों और पुलिस के सहयोग से शव को काफी मशक्कत के बाद वहां से निकालकर मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान के लिए शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास जारी हैं। समाज सेवा सोसायटी के सदस्यों ने आम लोगों से अपील की है कि मृतक की तस्वीरें और उसकी पहचान संबंधी जानकारी को अधिक से अधिक साझा किया जाए, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंच सके। यदि किसी व्यक्ति को इस मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह मोगा रेलवे पुलिस या सिविल अस्पताल प्रशासन से संपर्क कर सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!