मोगा में दो सगे भाई समेत चार नशा तस्कर गिरफ्तार:पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान, भारी मात्रा में हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद

मोगा में दो सगे भाई समेत चार नशा तस्कर गिरफ्तार:पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान, भारी मात्रा में हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद




मोगा पुलिस ने जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में मुस्तैदी दिखाते हुए दो सगे भाइयों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने पकड़े गए सभी चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशा तस्करी के इस पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नशा कहाँ से लाते थे और आगे किसे सप्लाई करने जा रहे थे।
कहां कहां हुई कार्रवाई, सगे भाइयों से मिली 150 ग्राम हेरोइन डीएसपी (आई) गुरप्रीत सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ मोगा के इंचार्ज इंस्पेक्टर दलजीत सिंह और थाना प्रभारी सतनाम सिंह की पुलिस टीम देर रात क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान धर्मकोट के पास नाकाबंदी कर गांव नूरपुर हकीमां निवासी दो सगे भाइयों हरप्रीत सिंह उर्फ माना और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श को दबोच लिया गया, जिनकी तलाशी लेने पर 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। नहर की पटरी के पास 50 नशीली गोलियों के साथ पकड़ा गया युवक दूसरी कार्रवाई थाना बधनी कलां प्रभारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि हवलदार जगसीर सिंह टीम के साथ रात के समय गश्त पर थे। नहर की पटरी के पास स्थित गौशाला बधनी कलां के नजदीक वहां संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव बुट्टर कलां निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के रूप में हुई है, जिसके पास से पुलिस ने 50 नशीली गोलियां बरामद की हैं। बाघा पुराना में 15 ग्राम हेरोइन समेत एक तस्कर गिरफ्तार तीसरी सफलता थाना बाघा पुराना पुलिस को मिली है। थाना प्रभारी जनक राज ने बताया कि हवलदार शिंदरपाल कौर पुलिस पार्टी के साथ इलाके में संदिग्धों पर नजर रखने के लिए गश्त कर रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे गांव कालेके निवासी पहाड़ा सिंह को शक के आधार पर रोका गया। जब पुलिस टीम ने उसकी गहनता से तलाशी ली, तो उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!